राष्ट्र सेविका समिति ने बनाई कोविड संजीवनी हेल्प लाइन

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    11-May-2021
Total Views |
 
Sevika samiti_1 &nbs
 
ग्वालियर। राष्ट्र सेविका समिति मध्यक्षेत्र ने भी वैश्विक महामारी कोरोना के चलते संजीवनी कोविड-19 हेल्प लाइन का प्रारंभ किया है। सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में समिति ने जिला एवं विभाग स्तर के दायित्ववान सेविकाओं का पहले मार्गदर्शन कर उन्हें प्रभावितों को ऑनलाइन सहायता के लिए अधिकृत किया है, साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है कि पीडि़त परिवारों को सम्पर्क के जरिए उनके लिए आवश्यक सहायता पहुंचाई जा सके।
 
 
समिति की प्रांत सेवा प्रमुख श्रीमती श्रुति केलकर ने बताया कि कोविड 19 हेल्पलाइन का शुभारंभ समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका श्रीमती सुलभ देशपांडे की प्रेरक उपस्थित में ऑनलाइन किया गया है।
 
 
विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 हेल्प लाइन में चार स्तर पर मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। पहला है, वैक्सिनेशन संबंधी मार्गदर्शन। इसमे टीकाकरण ओर स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन किया जाएगा। दूसरी श्रेणी है जिनकों कोरोना हुआ है और हल्के लक्षण हैं। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मार्गदर्शन कर रही है, साथ ही सामाजिक चेतना का भी कार्य किया जा रहा है। तीसरी श्रेणी में कोरोना के चलते एकांतवास कर रहे मरीजों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग प्राणायाम एवं आहार की जानकारी दी जा रही है। चौथी श्रेणी में कोरोना प्रभावित परिवारों की काउसलिंग एवं वैक्सीनेशन की जानकारी दी जा रही है। पांचवीं महत्वपूर्ण श्रेणी में कोरोना से स्वस्थ होने के बाद किस प्रकार की जीवन शैली रखनी है, इसकी जानकारी दी जा रही है।
 
श्रीमती केलकर ने बताया कि समिति की सेविकाओं के नम्बर सोशल मीडिया के सभी मंचों पर जारी कर दिए गए हैं। कोविड सेंटर को भी दिए गए हैं। सेविकाओं के नाम नम्बर एवं समय तय है। निर्देशित समय पर उनसे बातचीत की जा सकती है। हेल्प लाइन को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।