भोपाल। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं मूल्याधारित कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश द्वारा प्रतिष्ठित ‘देवर्षि नारद पुरस्कार’ (वर्ष 2025-26) हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। प्रदेश के समस्त पत्रकार बंधु एवं भगिनियों से आग्रह है कि वे सकारात्मक समाचार, पर्यावरण, इतिहास, समाज परिवर्तन, धर्म-संस्कृति एवं सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर अपने श्रेष्ठ कार्यों की प्रविष्टियां अतिशीघ्र प्रेषित करें क्योंकि अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।
इस पुरस्कार के अंतर्गत 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य प्रकाशित अथवा प्रसारित समाचार, फोटोग्राफ, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया स्टोरी, वेब मीडिया समाचार एवं फोटोग्राफी को सम्मिलित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियों के साथ स्वयं का संक्षिप्त परिचय एवं फोटो भी अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। प्रविष्टियां ईमेल
[email protected] पर प्रेषित की जा सकती हैं।
इसी क्रम में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय “लोक कल्याण के संचारक देवर्षि नारद” निर्धारित किया गया है। इसमें केवल पत्रकारिता के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। निबंध प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी पत्रकार बंधुओं से अनुरोध है कि वे सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकारों से संबंधित अपनी प्रकाशित खबरों को 12×18 इंच आकार में पोस्टर स्वरूप में प्रेषित करें। प्रदर्शनी हेतु प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।
*अधिक जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है:*
*लोकेन्द्र सिंह, सचिव, विश्व संवाद केंद्र, मध्य प्रदेश – 9893072930*
*नीलेश परसाई, कार्यालय प्रभारी – 94793 83857*