राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है – सीता अन्नदानम जी

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    19-Nov-2026
Total Views |
राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है – सीता अन्नदानम जी
 
 
 
लखनऊ, 17 नवंबर 2026।
 
राष्ट्र सेविका समिति की नब्बे वर्षों की यात्रा पूर्ण होने पर एक लघु पुस्तिका का विमोचन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका सीता अन्नदानम जी, पद्मभूषण अवॉर्ड से सम्मानित दीपा मलिक जी, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल जी, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सुरभि भदौरिया जी उपस्थित रहीं।
 
प्रमुख कार्यवाहिका सीता अन्नदानम जी ने कहा कि जिस प्रकार एक दीपक स्वयं जलकर चारों ओर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार प्रत्येक महिला भी दीपक बनकर समाज और राष्ट्र में प्रकाश फैला सकती है। डॉ. सुरभि भदौरिया की लघु पुस्तिका भी एक दीपक के रूप में समाज और राष्ट्र सेविका समिति की ज्योति को प्रकाश देगी और आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनेगी। आज समाज की मानसिकता हो गई है कि टीवी समाचार, यूट्यूब चैनल में लगातार दस मिनट तक कोई भी प्रसंग देख नहीं सकते, एक से दो मिनट ही किसी एक विषय पर एकाग्र हो सकते हैं। लगातार ना टीवी देख सकते हैं, न मोबाइल, न सिस्टम पर देख सकते हैं, लेकिन चाहिए तीनों, रील का जमाना है। ऐसे समय में सुरभि जी ने 90 वर्षों के समिति कार्य को निकटता से पहचाना और युवाओं को इस संगठन के परिचय की आवश्यकता है, इसको समझकर, यह प्रयास किया है।
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति एक ऐसी विशिष्ट संस्था है जो महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है। अनेक संस्थाएं महिलाओं के लिए कार्य करती हैं, लेकिन राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं को राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा देती है।
 
 

राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है – सीता अन्नदानम जी 
 
कार्यक्रम में प्रख्यात पैरालंपिक खिलाड़ी दीपा मलिक ने राष्ट्र सेविका समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को समाज और राष्ट्र से जोड़ने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। जीवन में कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। जब व्यक्ति में जिज्ञासा और इच्छा शक्ति और जीवन का एक निश्चित उद्देश्य होता है तो वह हर परिस्थिति में संघर्ष करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। हमें वो महिला बनना है जो समाज में सकारात्मक सोच रखती है, एक दूसरे की मददगार बनना है। वर्ष 1936 में लक्ष्मीबाई केलकर जी ने एक बीड़ा उठाया, राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना की और सबसे स्वाभिमान की बात यह है कि आज सेविका समिति सुदूर गांव गांव में जाकर काम करती है। महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और राष्ट्र कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
 
क्षेत्र प्रचारिका शशि बघेल जी ने कहा कि एक बीज से यात्रा प्रारम्भ करते हुए राष्ट्र सेविका समिति आज विश्व का सबसे बड़ा महिला संगठन बना है। महिलाओं में शारीरिक, मानसिक विकास के साथ ही चरित्र का निर्माण करते हुए वट वृक्ष की तरह अनेक क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से सेवा कार्य चल रहे हैं। राष्ट्र सेविका समिति को छोटे रूप में समझाने के लिए इस पुस्तिका का आज विमोचन हुआ है।

राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है – सीता अन्नदानम जी
 

राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं की शक्ति, सामर्थ्य और संस्कारों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ती है – सीता अन्नदानम जी