पूर्व डीजीपी पर केयर टेकर ने किया जानलेवा हमला.

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    11-Apr-2025
Total Views |

news
 
भोपाल. भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में 99 वर्षीय पूर्व डीजीपी एचएम जोशी पर उनके केयरटेकर रफीक द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यह घटना अरेरा कॉलोनी में मेट्रो प्लाजा के पास जोशी के निवास पर हुई। वृद्ध जोशी को अकेला पाकर रफीक ने जोशी का गला दबाकर उनसे पैसे की मांग की थी।
 
 
इसी दौरान, जोशी की रसोइया गीता वहां पहुंची और उसने शोर मचाया, जिसके बाद रफीक जोशी को छोड़ कर भाग गया। जोशी ने बताया कि उनके घर से कुछ नकदी और एक छोटी गणेश मूर्ति भी गायब है, जिसका संदेह रफीक पर है। जोशी ने इसकी शिकायत हबीबगंज पुलिस थाने में दर्ज की है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
 
 
जोशी के अनुसार रफीक को जिस निजी एजेंसी के माध्यम से काम पर रखा गया था, वह उसकी शराब पीने की आदत से वाकिफ थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना ने ऐसी एजेंसियों को भी कटघरों में खड़ा कर दिया है जो अपने कर्मचारियों को बिना प्रमाणीकरण कार्य पर लगा देती हैं।