मुरैना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    09-Feb-2024
Total Views |
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ   
गुरूवार को मुरैना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन हुआ. ये कार्यकर्ता सम्मेलन तीन दिन तक चलेगा. आज दोपहर तीन बजे मध्य भारत प्रांत के माननीय संघ चालक श्री अशोक पांडे जी ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके व भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करके किया
 
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम संघ की शताब्दी की ओर जा रहे हैं समाज में अनुकूलता है हमें देश की सर्वांगीण उन्नति के लिए सतत प्रयास करना है. कुटुंब प्रबोधन परिवार प्रबोधन के लिए काम करने की आवश्यकता है , पर्यावरण के सुधार के लिए काम करने की आवश्यकता है , गौ सेवा के लिए काम करने की आवश्यकता है. हम कर भी रहे हैं पर और परिमाण बढ़ाने की आवश्यकता है इस मौके पर प्रांत संघ चालक जी ने कार्यकर्ताओं का प्रबोधन करते हुए कहा कि हम संस्कार अनुसार यश की आकांक्षा ना करें. संसाधनों का सीमित उपयोग करें. उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए हमें समर्थ व समय देना होगा. इस तरह के कार्यकर्ता सम्मेलन हमारे लिए विचार कुंभ है. जिससे विचारों की प्रतिष्ठा और कार्यकर्ता की निष्ठा की पुष्टि होती है। 
इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यभारत प्रांत के आठ विभागों के 31 जिलों के चयनित कार्यकर्ता आए हुए हैं। जो यहां विशेष तौर पर तैयार किए गए परिसर में तीन दिन तक रहेंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक श्री मोहन जी भागवत का मार्गदर्शन भी सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।
 
अयोध्याधाम के नाम से बसाये गए इस परिसर में आठ नगर बनाये गए है। जिनमें कार्यकर्ताओं के आवास की व्यवस्था की गई है।
 
पुस्तक विमोचन भी हुआ राष्ट्र निर्माण मैं युवाओ की भूमिका जो मान. सहसरकार्यवाह श्रीमान.रामदत्त जी द्वारा दिये गए बौद्धिक पर आधारित है। यह महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्यकर्ता विकास वर्ग के प्रकतउत्सव मैं दिये गए बौद्धिक पर हैं.पुस्तक का विमोचन उद्घाटन सत्र के प्रारंभ में हुआ।
 
इससे पूर्व आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रथम दिन प्रदर्शनी का उद्घाटन मध्य भारत प्रान्त के संघ चालक श्री अशोक जी पांडेय एवं प्रान्त कार्यवाह श्री यशवंत जी के द्वारा किया गया।
 
इस प्रदर्शनी में चम्बल संभाग के पुरातत्व एवं सांस्कृतिक महत्व के 1000 से 1200 साल पुराने मंदिरों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया जो मुरैना के सांस्कृतिक वैभव को दर्शाते हैं। साथ ही इस प्रदर्शनी में गोबर से बनायी गई कलाकृतियां, भगवानों की मूर्तियां एवं क्रांतिकारियों के चित्र भी प्रदर्शित किए गए। इस दौरान चम्बल संभाग के प्रमुख स्थानों को मानचित्र केमाध्यम से प्रदर्शित किया गया।
 
इस प्रदर्शनी में चम्बल संभाग के सकारात्मक पक्ष को आगे लाने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री चलचित्र का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्मो ने जिस प्रकार से चम्बल क्षेत्र को डकैत से जोड़कर जो नकारात्मक छवि बनाई गई है उस छवि को इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से तथ्यहीन बताया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री के द्वारा चम्बल क्षेत्र के विभिन्न सकारात्मक पक्ष को प्रदर्शित किया गया है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ