पूज्य सर संघचालक मोहन भागवत ने किया अंचल के संतों का सम्मान

संतों ने सनातन संस्कृति को लेकर संघ के सर संघ चालक से की विस्तार से चर्चा

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    10-Feb-2024
Total Views |
मोहन भागवत जी
 
मुरैना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्तीय कार्यकर्ता सम्मेलन के आज दूसरे दिन परम पूज्य सर संघचालक मोहन भागवत जी ने अंचल के प्रमुख 5 संतों का सम्मान कर उनसे भेंट वार्ता की। इन सभी संतों ने सनातन संस्कृति को वैश्विक संस्कृति बनाने पर चर्चा की।
 
चर्चा के दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि संत कभी सुप्त नहीं होते, बल्कि समय समय पर प्रकट होकर समाज का मार्गदर्शन करते हैं। संतों से चर्चा के दौरान यह भी सामने आया कि हिन्दू समाज जब तक विभिन्न जाति एवं वर्गाें में बंटा रहेगा तब तक देश शक्तिशाली नहीं बनेगा।
 
संघ के सर संघ चालक ने संतों से चर्चा के दौरान समाज को साथ लेकर विश्व गुरु बनाने की बोर आगे बढ़ने पर बल दिया। आज के वर्तमान समय में संघ समाज में सद्भाव और स्नेह के साथ मिलकर काम करने देश को सनातन संस्कृति को आगे रखते हुए दुनिया में आगे ले जाने वाले हैं। जरेरूआ सरकार हरिदास महाराज, दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज, पीताम्बरा पीठ दतिया के मुख्य महंत विष्णुकांत जी मुडिया , करह आश्रम के महंत दीनबंधु महाराज, महाशुख का पुरा अम्बाह के प्रसिद्ध संत ऋषिजी महाराज ने संघ प्रमुख के साथ विस्तार से चर्चा की और सनातन संस्कृति को आगे ले जाने पर अपने विचार रखे।
 
सभी संतों ने कार्यक्रम स्थल पर बने हुए सभी नगर और प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन किया संघ के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शाॅल और श्रीफल भेंट कर सभी संतों का सम्मान किया इस दौरान उनके साथ क्षेत्र संघचालक, प्रांत संघचालक, प्रांत संपर्क प्रमुख उपस्थित रहे। 

मोहन भागवत जी
मोहन भागवत जी