सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया आरोग्यधाम अस्पताल का दौरा।

30 Oct 2024 14:34:19
 
Dr. Mohan Bhagwat ji
 
 
 
ग्वालियर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज ग्वालियर में संघ की सेवा योजना के अंतर्गत संचालित आरोग्यधाम अस्पताल का दौरा किया। अरोग्यधाम में समाज के कमजोर वर्गों को रियायती दरों पर उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
 
ग्वालियर के सिटी सेंटर में स्थित आरोग्यधाम अस्पताल में पहुंचने पर संघ प्रमुख का स्वागत किया गया। आरोग्यधाम सेवा प्रकल्प से जुड़े कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल की उपलब्धियों और कार्यप्रणाली के विषय में बताया। डॉ. भागवत ने अस्पताल के आईसीयू, नेत्र विभाग, और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के संचालक मंडल और वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ गहन चर्चा की और अस्पताल की प्रगति और विस्तार योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अस्पताल के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने अपने कुछ सुझाव भी साझा किए, ताकि सेवा के इस महत्वपूर्ण कार्य को और बेहतर बनाया जा सके।
 
इसके बाद डॉ. भागवत ने ग्वालियर के प्रतिष्ठित रामकृष्ण आश्रम का दौरा किया और संचालक समिति के सदस्यों से शिष्टाचार भेंट कर सेवा और सामाजिक कार्यों पर चर्चा की।
Powered By Sangraha 9.0