आचार्य भगवान आदि शंकराचार्य के कारण आज भारत और सनातन है: मुख्यमंत्री

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    21-Sep-2023
Total Views |

shivraj singh chauhan

आचार्य भगवान आदि शंकराचार्य के कारण आज भारत और सनातन है, इसलिए आदि शंकराचार्य की यह विशाल प्रतिमा यहां स्थापित की गयी है। यह प्रतिमा पूरे भारत व विश्व को एकात्मता का संदेश देगी। भगवान राम ने भारत को उत्तर से दक्षिण तक जोड़ा, भगवान कृष्ण ने भारत को पूर्व से पश्चिम तक जोड़ा लेकिन आदि शंकराचार्य ने भारत को पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण चारों तरफ से जोड़ा। आचार्य शंकराचार्य ने अद्वैत वेदांत के सिद्धांत का प्रचार-प्रसार किया। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ओम्कारेश्वर ‘एकात्म की प्रतिमा’ के अनावरण के अवसर आयोजित कार्यक्रम में कही।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया में जितने भी द्वंद और वाद-विवाद हैं उन सभी का समाधान अद्वैत वेदांत में ही है। युद्ध नहीं शांति, संघर्ष नहीं समन्वय, घृणा नहीं प्रेम का संदेश सिर्फ अद्वैत वेदांत ही दे सकता है। अद्वैत वेदांत की यात्रा भेद-अभेद यात्रा है। अपना भारत विश्व कल्याण की मंगल कामना करने वाला देश है। उन्होंने तुलसीदास और कबीरदास की रचनाएं प्रस्तुत करते हुए सभी स्थानों पर वेदांत के सिद्धांत का पालन होने की बात कही। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना के बारे में कहा कि यह कोई कर्मकांड नहीं है, ये पूरी दुनिया को शांति का संदेश देकर सही दिशा दिखायेगा। यहाँ से भारत के संस्कार दुनिया को देकर उनके जीवन को धन्य बनाने की बात कही