युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाने का कार्य कर रहा है स्वाबलंबी भारत अभियान

स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत ‘MySBA’ प्रोडक्ट का लोकार्पण

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    28-Aug-2023
Total Views |
swavlambi bharat abhiyan
 
भोपाल। स्वावलम्बी भारत अभियान के तहत युवाओं को नौकरी और व्यावसायिक उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से  ‘MySBA’ प्रोडक्ट का लोकार्पण किया गया है। बैठक में इम्पलोई के चयन में आने वाली समस्या के बारे में सवाल-जवाब हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि हार्दिक सोमानी ने बताया कि ‘MySBA’ के माध्यम से भारतीय युवाओं को उनके कौशल क्षमताओं का सही तरीके से उपयोग करके रोजगार और स्वयं रोजगार के क्षेत्र में नौकरी दिलाने में सहायता करेगा।
 
इस अभियान के द्वारा स्वावलंबन के माध्यम से युवाओं को नौकरी खोजने, तकनीकी अपग्रेड, व्यवसायिक आइडियाज़, डीपीआर और लोन दिलाने तक की सेवाएं प्रदान की जा रही है। यह अभियान देश के विकास में युवाओं के सकारात्मक योगदान को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें स्वतंत्रता और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है। AI टेक्नोलॉजी के साथ-साथ वाट्सएप का भी उपयोग करके विद्यार्थियों को नौकरी के आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया है। यह प्रोडक्ट 24x7 काम करने की क्षमता रखता है और विद्यार्थियों को उनकी कौशलों का सही तरीके से उपयोग करके नौकरी के अवसरों की खोज में मदद करता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी वाट्सएप के जरिए आसानी से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 
आयोजित बैठक में इंदौर और भोपाल के प्रमुख उद्योग चलाने वाले संस्थानों के अधिकारियों ने भी सहभागिता की और विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की। इम्प्लोयी के चयन प्रक्रिया में आने वाली समस्या को उठाया और इसके समाधान के लिए सवाल पूछा
 
‘MySBA’ को मध्य प्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद (MPCST) के डायरेक्टर, श्री अनिल कोठरी ने भी महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा और इसे भारतीय युवाओं के लिए एक टर्निंग पॉइंट बताया। इसके साथ ही कोठार जी ने बताया स्वदेशी जागरण मंच ने देश में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुए “स्ववलंबी भारत अभियान” इस अभियान के तहत, युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने की दिशा में कार्य कर रहा है।
 
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र कैलास मानकर ने भी ‘MySBA’ के प्रोडक्ट की प्रशंसा की और उम्मीद दिलाई कि युवाओं को इससे अच्छा फायदा होगा। साथ उन्होंने कहा हम इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के स्वरोज़गार और रोज़गार के अवसर प्राप्त हो इसके लिए हर प्रयास करेगे।
 
स्वदेशी जागरण मंच, स्वावलंबी भारत अभियान के मध्य क्षेत्र के (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ ) के क्षेत्रीय संगठक समन्वयक केशव दुबोलिया ने अभियान के से जुड़ने और स्वावलंबन की दिशा में कार्य करने का आग्रह किया। बैठक के अंत में माध्यप्रदेश MySBA के ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 
 
swavlambi bharat abhiyan