स्वतंत्रता दिवस का संकल्प

17 Aug 2023 16:27:26
sankalap
 
भारत जागेगा तो सब कुछ कर सकेगा। और भारत की नियत ऐसी है कि वो जो कुछ करेगा, उससे दुनिया का कल्याण होगा। भारत महाशक्ति बनेगा वो दूसरों पर डंडा नहीं चलाएगा। भारत महाशक्ति बनेगा, सबको अपने रंग में नहीं रंगेगा। हर एक की विशेषता की सुरक्षा करेगा, उसको और समृद्ध करेगा। इस भारत को हम जानें, हम भारत बनें और इस भारत के लिए अपना सर्वस्व देने की तैयारी रखकर हम एक साधन के रुप में अपने जीवन को चलाएं।
 
यह संदेश देने वाला अपना स्वातंत्र्य दिवस है। इस स्वातंत्र्य दिवस के संबंध में अलग-अलग क्षेत्रों में और अलग-अलग तरह से काम करने वाले सभी लोगों के जीवन का यही संदेश है। उस संदेश का, उस संकल्प का हम स्मरण करें और अभी इसी क्षण से देने की अपनी क्षमता को बढ़ाकर देना प्रारभ करें।
 
डॉ. मोहन भागवत, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
 (15 अगस्त, 2019 - स्वतंत्रता दिवस समारोह)
Powered By Sangraha 9.0