राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करने पर प्रकरण दर्ज, नेहा सिंह राठौर ने ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व अन्य समुदाय में शत्रुता व वैमनस्यता की भावनाएं उत्पन्न करने का किया था काम...
भोपाल में गोविंदपुरा क्षेत्र निवासी सूरज खरे नाम के व्यक्ति ने नेहा सिंह राठौर नामक युवती के विरुद्ध थाने में पोस्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट हबीबगंज थाने में दर्ज करायी गयी है।
सूरज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हेण्डल पर एक पोस्ट (मीम) अपलोड किया है, जिसमें पूर्व मे सीधी जिले मे हुई घटना को जोडते हुए जनजाति भाई के ऊपर एक व्यक्ति मूत्र करता हुआ दिखाया गया है, उनके द्वारा ट्वीट किये फोटो में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पोशाक व हुलिया धारण किए हुए व्यक्ति को यह कृत्य करते हुए दिखाया गया है।
सूरज ने रिपोर्ट में कहा है कि सीधी जिले की घटना से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का कोई लेना देना नही है।
ट्वीटर पर प्रसारित उक्त पोस्ट को देखने से आदिवासी समाज एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवकों के बीच आपस मे शत्रुता एवं वैमनस्यता की भावना पैदा कर रही है। जिससे आदिवासी समाज एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवकों मे रोष एंव नारजगी है। रिपोर्ट के माध्यम से उक्त युवती पर उचित कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के विरूद्ध धारा 153-ए के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
उक्त घटना के आधार पर की थी पोस्ट........
नेहा ने मध्यप्रदेश के सीधी जिले में प्रवेश शुक्ला नामक युवक द्वारा जनजाति समुदाय के व्यक्ति पर पेशाब की थी। प्रवेश का यह वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उसके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई भी की गयी थी। यह सब हो जाने के बाद नेहा ने इस सम्बन्ध में 6 जुलाई को आपत्तिजनक फोटो के साथ ट्वीट किया।