भारत विकास परिषद् ने सेवा बस्ती में संपन्न कराया पंचकुंडीय ’गायत्री समरसता यज्ञ’’

23 Apr 2023 15:47:18
samajik samarasta
 
ईश्वर प्राप्ति का मार्ग है यज्ञ: डीआरएम बंदोपाध्याय
एकजुटता के रहने से राग, द्वेष हो जाते हैं समाप्त : भदोरिया
 
भोपाल। यहाँ उपस्थित हर आत्मा यज्ञ से जुड़कर ईश्वर प्राप्ति के मार्ग पर चलने का कार्य कर रही है। भारत विकास परिषद द्वारा समरसता के लिए उठाया गया ये सराहनीय कदम है। यह बात भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने कही। वह भारत विकास परिषद के तत्वावधान में गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा पंचकुन्डीय ‘’गायत्री समरसता यज्ञ’’ में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-2, राजेश सिंह भदोरिया ने कहा जब समाज के सभी लोग एकजुट होकर रहेंगे तभी सामाजिक समरसता आएगी। वह बोले कि सभी साथ रहते हैं तो राग, द्वेष स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं, इसलिए सभी समरसता के भाव के साथ कार्यों को करें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत विकास परिषद के राजुल अग्रवाल, आशीष गुर्जर, रामेश्वर चौहान, सुभाष वर्मा, साधना जैन, अमित कछवाह, बीएस मलगाय, रविदास नगर से छगनलाल रंगीले , खेमचन्द रंगीले और सरिता पिपलोदे इत्यादि उपस्थित रहे। 
 
100 लोगों के साथ डीआरऍम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने दी यज्ञ में आहुति
 
संत रविदास नगर सेवावस्ती, बरखेड़ा ई-सेक्टर में आयोजित हुए इस पंचकुन्डीय ‘’गायत्री समरसता यज्ञ’’ वंचित समाज के लोग पुरोहित के रूप में सहभागी हुए। सामाजिक समरसता के उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में प्रस्तुत हुए इस यज्ञ में लगभग १०० लोगों ने सहभागिता की, जिसमें बस्ती के लोग, परिषद कार्यकर्ताओं के साथ डीआरऍम सौरभ बंदोपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश सिंह भदोरिया ने भी यज्ञ में आहुति दी। 
bhadauriya ji
bandopadhyay ji   
बस्ती की प्रतिभाओं को किया सम्मानित, हुआ प्रसादी का वितरण
 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआरएम बंदोपाध्याय के हाथों से बस्ती की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान शिक्षा, सामाजिक एवं अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वालीं बस्ती की प्रतिभाओं को शॉल भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। यज्ञ समाप्ति के बाद आयोजित हुए भंडारे में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेश सिंह भदोरिया ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को प्रसादी वितरित की। 
sammanit  
Powered By Sangraha 9.0