संयोग: भगवान झूलेलाल जी की जयंती पर है विश्व जल दिवस

22 Mar 2023 18:58:50
Jhoolela ji
 
जल संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पहुंचाने के लिए आज विश्व जल दिवस मनाया जाता है. हर वर्ष 23 मार्च को यह दिन मनाया जाता है. इस बार यह विश्व जल दिवस विशेष है क्योंकि जल के देवता माने जाने वाले भगवान् झुलेलाल जी का आज जन्मदिवस है। दोंनों तिथि का एक समय पर मिलने का यह संयोग बना है।
 
ज्ञातव्य हो कि जल के देवता वरुण देव के हैं और श्रद्धालु झुलेलाल जी को वरुण देव का अवतार मानते हैं।
 
सिंधी समाज भगवान झूलेलाल के अवतरण दिवस को चेटीचंड के रूप में भी मनाता है। झूलेलाल जी को उदयचंद, अमर लाल और लाल सेन के नाम से भी जाना जाता है। उनका 'झूलेलाल' नाम इसलिए प्रसिद्ध हुआ क्योंकि बचपन में उदेरोलाल का पालना (झूले) अपने आप झूल जाता था। झूलेलाल चमत्कारों के व्यक्ति थे, उन्होंने अपने चमत्कारों से अत्याचारी की आंखें खोल दीं और सिंधियों को न्याय दिलाया। अपने देवता का सम्मान करने के लिए, सिंधी इस दिन को मनाते हैं।
Powered By Sangraha 9.0