अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के मुखिया श्याम मानव का जलाया पुतला

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    24-Jan-2023
Total Views |

putla dahan

 
विदिशा-गंज बासौदा। प्रसिद्द कथावाचक बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर सवाल खड़े करने वाले समिति अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव का गत दिवस पुतला दहन कर मानव के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया.
 
पुतला दहन करने वालों ने कहा कि हिंदुओ की आस्था और पंडित श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी महाराज पर महाराष्ट्र की समिति अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति द्वारा जो आरोप प्रत्यारोप लगाकर, हिंदुओ की आस्था को ढोंग या अंध विश्वास बताया जा रहे हैं, वह निंदनीय हैं. यदि हमारे धर्म या हमारे किसी भी साधु महात्मा पर बात आई तो हम सनातन प्रेमी अब चुप नही रहेगें.