वृहद हितचिंतक अभियान चलाकर नये कार्यकर्ताओं को संगठन के विचार से जोडे़ने का आव्हान

26 Sep 2022 18:10:37
बजरंग दल  
गंज बासौदा। आगामी नबंवर माह में विश्व हिंदू परिषद का देशव्यापी हितचिंतक (सदस्यता) अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। उसी तारतम्य में आप भी अपने अपने कार्यक्षेत्र में वृहद हितचिंतक अभियान चलाकर नये कार्यकर्ताओं को संगठन के विचार से जोडे़ं उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने स्थानीय बरेठ रोड स्थित दाद्जी प्लाजा में संपन्न हुयी विहिप की विदिशा विभाग की बैठक में कहे।
 
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद विश्व का सबसे बडा़ हिंदू संगठन है। विश्व में रहने वाला हिंदू समाज हमारी ओर आशा भरी निगाहों से देखता है। यह हितचिंतक अभियान एक अवसर है जिसके माध्यम से हम अधिकतम हिंदुओं तक पहुंचकर उनको अपना हितचिंतक बना सकते हैं।
 
बैठक का विधिवत शुभारंभ भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलित कर किया गया।
 
अंतिम सत्र में केंद्रीय सह मंत्री राजेश तिवारी तिवारी ने कहा कि जहां हमारी समिति है वहां तो हितचिंतक बनाना ही है और जहां हमारी समिति नहीं है वहां आवश्यक रुप से हितचिंतक अभियान चलाकर संगठन की समिति भी बनाना है और हितचिंतक भी अधिकतम ग्रामों तक पहुंचना हमारा लक्ष्य हो।
 
प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने आगामी शस्त्र पूजन, दुर्गावाहिनी संचलन, बजरंग दल शौर्य यात्रा आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कर रुपरेखा बनवायी। विभाग मंत्री मलखान सिंह ठाकुर ने पूर्व में किये गये कार्यक्रमों की समीक्षा की।
 
लंपी वायरस से बचाव के लिये गौमाता का कराया वैक्सीनेशन
 
बैठक के पश्चात सभी पदाधिकारी त्योंदा रोड स्थित निस्वार्थ पशु चिकित्सालय पहुुचे एवम् गौमाता का वैक्सीनेशन करवाया, एवम् पशु चिकित्सालय एवं नगर में गौमाता को पूर्ण रूप से सेवा दे रहे लालता प्रसाद तिवारी के कार्यों को सारहना की।
 
बजरंग दल  
Powered By Sangraha 9.0