भगवान श्री कृष्ण के जीवन से जीना सीखें तो फिर विजय निश्चित

भगवान के प्राकट्योत्सव पर उनसे सीखना मानव जीवन की महत्ता बढ़ाएगी

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    19-Aug-2022
Total Views |
 shreee krishan
 
भगवान श्री कृष्ण का आज प्राकट्योत्सव है। इसे श्री कृष्ण जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।
भगवान को हम समझना चाहें तो उनका जीवन लीलाओं से भरा हुआ रहा। हम लीलाओं का अर्थ अभी के लिए कहानियों से मानते हैं, जो हममें से हर एक को पसंद आती हैं।
 
भगवान श्री कृष्ण द्वारा युद्ध के मैदान में धनुर्धर अर्जुन को बतायी बातों का उल्लेख श्रीमदभगवत गीता में है. गीता की शुरुआत में ही अपने अधिकार के लिए लड़ने की बात भगवान ने उन्हें बतायी. साथ ही इसमें अन्य बातें भी वर्णित हैं, जो हर व्यक्ति को जानना महत्वपूर्ण हैं।
 
भगवत गीता की बातें अगर आपने पढ़ लीं, उन पर अमल कर लिया तो फिर जीवन जीने के प्रकार में औरों से भिन्नता आएगी. मानव जीवन की हर चुनौती को देखने के व्यवहार में हमें परिवर्तन देखने मिलेगा, जो कि बेहद सुखद अनुभव देगा। भगवान श्रीकृष्ण का पृथ्वी पर अवतार अद्भुत रहा। उनके प्राकट्योत्सव पर उनसे सीखना मानव जीवन की महत्ता बढ़ाएगी। भगवान श्री कृष्ण के जीवन से सीख हमें विजय की ओर ले जाएगी।