तिरंगे से क्यों चिढ़ती है कम्युनिस्ट पार्टी ?

राष्ट्रीय पर्वों पर ध्वज से दूरी वाली कम्युनिस्ट पार्टी देश विरोधी ?

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    13-Aug-2022
Total Views |
cpi  
 
 
एंटी तिरंगा सीपीआई........
 
“ये आजादी झूठी है” कहकर देश की स्वतंत्रता को झूठा कहने वाली कम्युनिस्ट पार्टी की बातों में शुरुआत से ही राष्ट्र विरोध दिखता है. पार्टी द्वारा राष्ट्रीय पर्वों पर भी अपने कार्यालयों पर झंडा नहीं फहराने की बात उसकी देश के सम्मान में रूचि को दिखाती है. अपने इतिहास में पार्टी ने अब तक कुछेक बार ही राष्ट्र ध्वज को फहराया है. यह पार्टी अपने आप को राष्ट्र के ध्वज से भी ऊँचा मानती है.
 
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर कम्युनिस्ट पार्टी का व्यवहार पुनः देश से बिलकुल विपरीत चल रहा है. आज जब राजनैतिक मतभेद रखने वाली पार्टियाँ और व्यक्ति सभी, स्वाधीनता के 75 वें वर्ष को मनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किये आव्हान का सहयोग करते हुए दिख रहे हैं. तब भी कम्युनिस्ट पार्टी अपनी हरकतों पर अड़ के रह गयी है. वह पार्टी और उसके झंडे को देश से ऊपर मान रही है.
 
जब देश भर में सभी लोगों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर तिरंगे और तिरंगे के साथ फोटो अपडेट कर ली है. तब देश से अलग चलने की अपनी प्रवृत्ति के अनुसार- सीपीआई (एम), सीपीआई केरल और सीपीआई पांडुचेरी सहित कम्युनिस्ट पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर अब तक राष्ट्र ध्वज तिरंगे का उपयोग नहीं किया है.
 
ट्विटर पर कम्युनिस्ट पार्टी का ऑफिसियल पेज जिन ८१ लोगों को फॉलो करता है. उनमें भी ज्यादातर लोग ऐसे ही तिरंगे को स्वयं से नीचा दिखाते हुए मिलते हैं. पार्टी के कार्यकर्त्ता हों या फिर बड़े पदों पर बैठे लोग, यह सभी स्वयं और पार्टी को देश से ऊपर मानते प्रतीत हो रहे हैं.
 
जिस देश में रहते हैं, राजनीति करते हैं, सत्ता का सुख उठाते हैं उसी देश के प्रति सम्मान करने में कम्युनिस्ट आगे क्यों नहीं आते हैं. अपने गठन से ही देश से विपरीत चलने वाली कम्युनिस्ट पार्टी आखिर देश के पर्वों में अपनी रूचि क्यों नहीं दिखाती? चाहे बात देश की स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगाँठ को विशेष बनाने की हो, भारत चीन युद्ध के समय की अलग हो या फिर भारत की स्वतंत्रता को झूठा कहने की हो. हर बार कम्युनिस्ट पार्टी देश के विपरीत गयी है. उसने देश हित से अलग होकर पार्टी को सर्वाधिक महत्त्व दिया है.
 
अब तिरंगे के सम्मान के लिए चलाये जा रहे अभियान में भी सहयोग देने को लेकर भी पार्टी देश के लिए “एंटी तिरंगा गैंग” बनी हुई है.
 

cpi
cpi
cpi  
 
CPI की फॉलोइंग लिस्ट में किसी ने भी नहीं लगाया तिरंगा.