इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर दोस्ती, फिर लड़की का किया दुष्कर्म

30 Jun 2022 20:28:02
love jihad case 
 
लड़की की आईडी बनाकर शाकिब बना दोस्त
लड़की से दोस्ती कर अपने जाल में फंसाया
अलग जगह बुलाकर किया दुष्कर्म.
 
 
 
 
 
उज्जैन. मंगलवार को उज्जैन से लव-जिहाद का एक केस सामने आया है, जिसमें शाकिब नामक युवक ने एक युवती के साथ लड़की बनकर सोशल मीडिया पर लड़की बनकर बात की. फिर उसे झांसे में फंसाकर उसको अपना नाम बताकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
 
पीड़िता ने बताया कि सालभर पहले शाकिब नामक युवक ने हिंदू लड़की की आईडी से उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली, जिसके बाद उनकी बात होने लगी। जब बात होने लगी तो एक- डेढ़ महीने बाद उसने बताया कि वह लड़का है और उसी के धर्म का है। दो-तीन दिन बाद उसने बताया कि वह मुसलमान है।
 
दोस्ती होने पर शकीब ने टावर चौक पर मिलने बुलाया। यहां से उसे मैजिक में बैठाकर आगर रोड नाका ले गया। यहां दोस्त के सूने मकान में उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद फोन लगाकर कहा कि तेरा VIDEO बना लिया है। अगर नहीं मिलेगी तो इसे वायरल कर दूंगा। आरोपी शकीब 7 महीने से छात्रा के साथ धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा । जब लड़की के घर वालों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने छात्रा का मोबाइल बंद करवा दिया। इसके बाद आरोपी ने घर जाकर एसिड अटैक की धमकी दी। तत्पश्चात शकीब की थाने में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
 
नाम बदलकर, छुपाकर लड़कियों को अपने जाल में फंसा उनसे दुष्कर्म करने का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी अनेक मामले सामने आ चुके . जिसमें मुस्लिम युवकों द्वारा इस प्रकार के कृत्य किये जाते हैं।
Powered By Sangraha 9.0