राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प पुस्तक का विमोचन

निखिलेश महेश्वरी लिखित पुस्तक में हैं स्वाधीनता के नायकों की गाथाएं

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    29-Jun-2022
Total Views |
विद्या भारती
भोपाल। विद्याभारती के मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री श्री निखिलेश महेश्वरी द्वारा लिखित पुस्तक "राष्ट्रीयता के अमृत पुष्प" का विमोचन श्री कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री रामकृष्ण राव विद्या भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष तथा श्री चमू कृष्ण जी शास्त्री राष्ट्रीय संगठन मंत्री संस्कृत भारती के कर कमलों से हुआ।
इस अवसर पर विद्या भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री गोविंद चंद्र महन्तो, श्री अवनीश जी भटनागर अखिल भारतीय महामंत्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री भालचंद्र जी रावले, सहसंगठन मंत्री डॉ आनंद जी राव, मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री तथा पुस्तक के लेखक श्री निखिलेश जी महेश्वरी, प्रांतीय सह संगठन मंत्री श्री अनिल जी अग्रवाल तथा प्रांत प्रमुख डॉ रामकुमार भावसार उपस्थित रहे।
इस पुस्तक का प्रकाशन हिंदी ग्रंथ अकादमी, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया है। इसमें भारत के स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों एवं सेनानियों की जीवन गाथाएं हैं। इस पुस्तक का विमोचन विद्या भारती की केंद्रीय टोली बैठक, गोविंदनगर में किया गया। कार्यक्रम में विद्या भारती अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्यों एवं देश भर से आए क्षेत्र संगठन मंत्री एवं क्षेत्रीय मंत्री की गरिमामयी उपस्थिति रही।