पुरातत्वविद डॉ.नारायण व्यास को डां.विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान
प्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर के शिष्यों में से एक हैं डॉ व्यास
विश्व संवाद केंद्र, भोपाल 05-May-2022
Total Views |
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन संचनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय व्दारा प्रसिद्ध पुरातत्वविद पद्मश्री डॉ विष्णु श्रीधर वाकणकर स्मृति राष्ट्रीय पुरस्कार से डॉ.नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया है. इस सम्मान के रूप में उन्हें 2 (दो लाख) की पुरस्कार राशि, शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर मध्यप्रदेश शासन की संस्कृति मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया है।
मूलतः उज्जैन के निवासी एवं श्री गणेश शंकर विद्यार्थी मंडल के संरक्षक सदस्य केंद्रीय पुरातत्व विभाग से अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त एवं स्वर्गीय श्री वाकणकर जी के प्रिय शिष्यों में से एक हैं. पुरातत्व के लिए किये गए उनके कार्यों को उनका सम्मान किया गया है. डॉ नारायण व्यास का सम्मान करते हुए उनके द्वारा किये उल्लेखनीय कार्यों के लिए उनकी प्रशंसा की. इस अवसर पर मध्य प्रदेश संचनालय पुरातत्व संग्रहालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि डॉ. व्यास उज्जैन के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वेद पंडित अनंत लाल जी व्यास जी व्यास के सुपुत्र हैं एवं उज्जैन की सबसे पुरानी टंकण शिक्षण संस्थान अनंत टंकणालय परिवार के सदस्य हैं. उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने ख़ुशी व्यक्त की।