सेवा भारती ने रेलवे स्टेशन पर भेंट की व्हील चेयर

बुजुर्ग, दिव्‍यांग या बीमार यात्रियों को मिलेगा सहयोग

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    25-Feb-2022
Total Views |
सेवा भारती
 
भोपाल। सेवा भारती की महानगर शाखा ने सभी नागरिकों की सुविधाओं को द्रष्टिगत रखते हुए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मरीजों और बुजुर्गों के आने जाने के लिए एक व्हील चेयर भेंट की है।इस दौरान भारती महानगर के मीडिया प्रभारी भगवानदास ढालिया, आनन्द धाम सचिव रवि सुरंगे, महावीर मंडल के सचिव सत्येन्द्र साहू, सह सचिव प्रत्यूष त्रिपाठी मौजूद रहे।
 
इसके बारे में जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी भगवानदास ने कहा कि कई बार देखा गया है कि प्‍लेटफार्म पर आने-जाने के दौरान बुजुर्ग, दिव्‍यांग या बीमार यात्रियों को काफी दिक्‍कत होती है। हालांकि प्‍लेटफार्म पर इसके लिए स्‍टेशन प्रबंधन की ओर से बैटरी चलित कार सेवा के अलावा व्‍हील चेयर की भी व्‍यवस्‍था की गई है। इसी उद्देश्य से व्‍हील चेयर भेंट की है।
 
सेवा भारती महानगर शाखा के पदाधिकारी व सदस्य लगातार एकजुट रूप से जरूरतमंदों की मदद करने हेतु काम करते रहे हैं, सेवा भारती ने अस्पतालों में मरीजों व उनके परिजनों को भोजन वितरण, बच्चों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री देने आदि का कार्य किया है. इस कार्य को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।