सैनिक विद्यालय- प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल होगा मालनपुर में

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    12-Feb-2022
Total Views |
sainik school
 
भिंड। प्रदेश में अब एक और सैनिक विद्यालय खोलने के लिए हरी झंडी दे दी गयी है.अब शीघ्र ही इसे निर्माण के लिए कार्य प्रारंभ किया जायेगा। चंबल अंचल के मालनपुर में खुलने वाला यह विद्यालय जानकारी के अनुसार यह प्रदेश का दूसरा सैनिक स्कूल होगा।
 
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सैनिक विद्यालय की मांग को देखते हुए औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में इसे खोलने की घोषणा हुई थी। इसके लिए राज्य सरकार ने जमीन उपलब्ध कराई थी। हाल ही में इसके निर्माण के लिए फंड स्वीकृत हुआ है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिशा-निर्देश पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने सौ करोड़ रुपए प्रदेश सरकार को देना मंजूर किया है। इससे रक्षा मंत्रालय की सैनिक विद्यालय सोसायटी के साथ समन्वय करते हुए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी सुसज्जित सैनिक स्कूल का निर्माण करेगी।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में सैनिक विद्यालय खोलना तय हो चुका था लेकिन उस समय धन राशि स्वीकृत नहीं हो पायी थी, जिसके बाद अब २०२२ में यह राशि स्वीकृत की गयी है। रक्षा मंत्रालय की और से 100 करोड़ रूपये इस विद्यालय के लिए स्वीकृत किये गये हैं।