येवतीकर जी के पुण्य स्मरण में श्रद्धांजलि सभा सोमवार को

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    03-Dec-2022
Total Views |
yevtikar ji
 
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे श्री गोपालराव जी येवतीकर जी के पुण्य स्मरण में श्रद्धांजलि सभा सोमवार 5 दिसंबर को आनंद धाम वृद्ध आश्रम, नूतन कॉलेज के सामने सायं 5 बजे से आयोजित होगी।
 
ज्ञातव्य हो कि 30 नवंबर को येवतीकर जी का 85 वर्ष की आयु में उज्जैन स्थित संघ कार्यालय में स्वर्गवास हो गया है। निष्काम कर्मयोगी राष्ट्र सेवारत अनथक साधक, संघ के प्रचारक के रूप में विभिन्न स्थानों पर उन्होंने राष्ट्र प्रेम की अलख जगाई। वे वनवासी कल्याण आश्रम, राष्ट्रीय सिख संगत पंजाब सहित विभिन्न दायित्वों पर रहे।