ईसाई धर्म अपनाने के लिए दे रहे थे लालाच, पुलिस ने किया गिरफ्तार

13 Jan 2022 16:45:53
धर्मान्तरण  
 
सिहोर. ग्राम गुराडी में धर्मान्तरण कराने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के लिए गिरफ्तार किया है. इनमें एक पादरी होने की भी जानकारी है. वो ग्राम में लोगों के लिए ईसाई धर्म अपनाने के लिये कह रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की है.
 
जानकारी के अनुसार ग्राम गुराडी निवासी मनोहर बंसल ने इछावर थाना पुलिस को जानकारी दी कि उसके गांव में पिछले कुछ दिनों से कुछ लोग आकर लोगों को बहला-फुसला रहे हैं कि तुम लोग ईसाई धर्म अपना लो, ईशु के अलावा इस दुनिया में कोई भी भगवान नहीं है। उसके पास भी तीन दिन पहले चार लोग आए थे। जो उसे एक माह पहले तलाब जोड़ इछवार नादान रोड़ के पास मिले थे। तब भी यह धर्म परिवर्तन की बात कर रहे थे।
 
तीन दिन पहले यह चारों उसके गांव में मिले फिर 12 जनवरी को दोपहर पौने दो बजे यह गांव में खेत पर जब वह पानी भरने जा रहा था तो रास्ते में गैस एजेंसी के पास ये चारों वापस मिले और बोले कि तुझे पहले बात बताई थी, उसके बारे में क्या सोचा। तब मनोहर बंसल ने इन चारों से कहा कि मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगा, तो यह चारों लालच देने लगे की अपना धर्म बदलेगा तो तेरे बच्चों को हम मुफ्त शिक्षा देंगे, तेरी नौकरी लगवा देंगे, घर वालों का इलाज भी कराएंगे, खर्च के लिए भी समय-समय पर पैसा भी देंगे। जब ये लोग धर्म बदलने का लालच दे रहे थे उस समय मनोहर बंसल के पास छगन बारेला और अंकित मीना भी पास में खड़े थे, यह बातें उन्होंने भी सुनी थीं।
 
शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इन लोगों के पास बाइबल की किताब आई लव माई फैमली, धार्मिक सदस्यता का फार्म और भी दो-तीन ईसाई धर्म की किताबें थीं। तगराज नामक व्यक्ति बाइबल की किताब बार-बार पढ्कर सुना रहा था और फॉर्म भरने की कह रहा था।
 
ये चारों लोग जबरन गांव में आकर लोगों का धर्म बदलने की कोशिश कर रहे है, इसलिए गांव के लोगों को पकड़कर थाने में लेकर आए। मामले में इछावर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता आध्यदेश धारा 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज किया गया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
Powered By Sangraha 9.0