सेना ने बारामूला के उड़ी में नियंत्रण रेखा के पास 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया।

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    24-Sep-2021
Total Views |

sena_1  H x W:
 
सेना ने बारामूला के उड़ी में नियंत्रण रेखा के पास रामपुर सेक्टर में 3 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। खबरों के अनुसार सेना ने एलओसी पर उड़ी के पास रामपुर सेक्टर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया। आतंकवादी हाल ही में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से भारतीय सीमा में आए थे।
सेना ने ऑपरेशन में मारे गए आतंकवादियों के पास से 5 एके-47, 8 पिस्तौल और 70 हथगोले बरामद किए हैं। बता दें कि बीते रविवार को बारामूला में सेना ने एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। दरअसल रविवार तड़के सुरक्षा बल के जवानों को बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर के करीब नियंत्रण रेखा के पास सीमापार पाकिस्तान की तरफ से कुछ घुसपैठिए आते देखे थे, जिसके बाद सेना ने घुसपैठियों को चेतावनी दी थी। लेकिन घुसपैठिए उसके बावजूद भारतीय सीमा के अंदर बढ़ने लगे।
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बिना समय गवाए घुसपैठियों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जिसके बाद अज्ञात घुसपैठियों ने भी भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग शुरू की। इस दौरान घुसपैठियों को जवाबी कार्रवाई में जवाब देते हुए एक जवान घायल हुआ था। वहीं खबर आई थी कि घुसपैठिए मौका पाकर वापस भाग गए थे।