वहीं कंटेनर में दम घुटने की वजह से तीन गायों की मौत हो गई और 7 नंदी जख्मी मिले पूरे मामले में पुलिस ने लगभग 35 बछड़े बरामद किए हैं उन्हें स्थानीय गौशाला भेजा गया है कंटेनर को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान छह घंटे हाइवे जाम रहा। पुलिस को वाहनों को निकालने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर एएसपी गजेंद्र वर्धमान, एसडीओपी हिमानी मिश्रा, सिविल लाइन थाना, शहर कोतवाली, जिला पुलिस लाइन से बल पहुंचा।
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि बुधवार देर रात कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एए 1877 महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। कड़ोला उबारी के खरीदी केंद्र के बाहर स्टेट हाइवे के एक किनारे पर ट्रैक्टर-ट्राँलियां खड़ी हुईं थी। दूसरी तरफ कंटेनर हाइवे से नीचे उतर गया। नीचे उतरे ही मिट्टी में कंटेनर का पहिया धंस गया था।
माैके पर किया मवेशियों का उपचार
हाइवे से नीचे उतरकर कीचड़ में फंसने के बाद कंटेनर स्टार्ट नहीं हो सका। पुलिस ने माैके पर मैकेनिक काे बुलाया। लेकिन करीब दाे घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर चालू हो सका। इसके बाद कीचड़ में फंसे कंटेनर को निकालने की मशक्कत शुरू हुई। रात में ही 4 घंटे की मशक्कत के बाद कंटेनर को निकाला जा सका।
हाइवे पर एक ओर कंटेनर फंसा रहा तो वहीं दूसरी ओर मूंग बेचने के लिए ट्रैक्टरों की कतार लगी थी। इस कारण रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक छह घंटे स्टेट हाइवे जाम रहा। दो और चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। पुलिस बल के साथ अधिकारी भी देर रात तक मौजूद रहे। हालांकि, कुछ वाहन सामरधा- नीमगांव होते हुए निकाले गए। रात का समय होने के कारण कई वाहन चालक परेशान होते रहे। कई लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
कंटेनर को राजसात करने की कार्रवाई करेंगे