सेवा भारती इंटरनेशनल ने इलाज के लिए एलएनआईपीई सेंटर, आरोग्यधाम एवं श्योपुर के लिए प्रदान किए 28 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    07-May-2021
Total Views |
 
 

SB_1  H x W: 0  
 
ग्वालियर। मानव सेवा से बड़ा कोई पुण्यकार्य नहीं है। कोरोना महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में सेवा भारती इंटरनेशनल के सेवा कार्य अभिनंदनीय हैं। इस समर्पण भरी समाजसेवा से समाज के अन्य सामाजिक संगठन भी निश्चित ही निरंतर सेवापथ की ओर अग्रसर होंगे।
 
 
आज एलएनआईपीई और आरोग्यधाम में सेवा भारती इंटरनेशनल द्वारा प्रदत्त आॅक्सीजन कंसंट्रेटर को सौंपते हुए यह बात कोविड प्रभारी कैबीनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने कही। उन्होंने कहा कि यह समय एकजुटता से पीड़ित मानवता की सेवा करने का है। सेवा भारती इंटरनेशनल केवल भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में मानव सेवा के इस महाअभियान को संचालित कर नर सेवा से नारायण सेवा को साकार कर रही है। भारत में राष्ट्रीय सेवा भारती इस सेवाकार्य को आगे बढ़ाकर महामारी में देश को सेवा से जोड़ रही रही है। ग्वालियर में आज एलएनआईपीई के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सेवा भारती कोविड संेटर को 8 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर एवं आरोग्यधाम सिटी सेंटर को भी 10 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर उपयोग के लिए मेडीकल स्टाॅफ को दिए गए हैं। इसके साथ ही श्योपुरकलां में उपयोग हेतु 10 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर आज भिजवाए गए हैं। एलएनआईपीई के सेवा भारती कोविड केयर संेटर संयोजक नवलकिशोर शुक्ला ने बताया कि सेवा इंटरनेशनल दुनिया के कई देशों में कार्यरत है। यह संस्था दुनिया के कई देशों में अलग अलग प्रकार के सेवा कार्य कर रही है। भारत में यह सेवा भारती के संगठन के जरिए सहयोग करती है। संपूर्ण भारत में राष्ट्रीय सेवा भारती के द्वारा कई प्रकार के सेवा कार्य निरंतर चलाए जाते हैं एवं कोरोनाकाल में इनका विस्तार किया गया है। आज सेवा भारती इंटरनेशनल की दिल्ली शाखा के माध्यम से भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर के लिए कंसंट्रेटर प्राप्त हुए हैं जिसके लिए हम संस्था के आभारी हैं।
 
इस अवसर पर समाजसेवी राजू कुकरेजा, डाॅ. ए. एस. भल्ला, आरोग्यधाम के अनूप अग्रवाल, अध्यक्ष त्रयम्बक केलकर, सुरेश गुप्ता, डाॅ. राजौरिया, सरपंच सुरेन्द्र शर्मा, ग्वालियर कार्यवाह मुनेन्द्र कुशवाह, सेवा भारती सचिव परंकुश सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद थे।