विकास की गंगोत्री बन रहा है अमरकंटक

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    25-Feb-2021
Total Views |
 

Amarkantak_1  H 
 
 
 
भोपाल। अमरकंटक पर्यटन एवं तीर्थाटन की दृष्टि से देश का एक महत्वपूर्ण स्थान है। अमकंटक में मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास निधि के माध्यम से नगर विकास के अनेक कार्य निष्पादित हो रहे हैं। मध्यप्रदेश की मिनी स्मार्ट सिटी योजना में भी यह निकाय शामिल है।
अमरकंटक के रामघाट में स्टोनपिचिंग का कार्य प्रगति पर है। नर्मदा नदी की पवित्रता के लिए अमरकंटक नगर के समस्त घरों के सीवेज का ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर लाईन का कार्य भी अंतिम चरण में है। रामघाट के गहरीकरण एवं स्वच्छता का कार्य भी निरंतर जारी है। इसके अतिरिक्त नगर सौन्दर्यीकरण कार्य भी चल रहा है। समस्त निर्माण कार्यों में कंपनी द्वारा उच्च गुणवत्ता का विषेष तौर पर ध्यान रखा गया है।
 
 
उल्लेखनीय है की पिछले दिनों सीताराम बाई आश्रम से माई की बगिया तक का मार्ग, इंद्रदमन तालाब से पुष्कर डैम के मार्ग सहित नगर की नवनर्मित कुल 10 सड़कों का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इन नगरीय मार्गों के बन जाने से रहवासियों एवं श्रद्धालुओं को अवागमन में सुविधा हो रही है। रामघाट में दुकानें, मेकल पार्क में योगा प्लेटफार्म भी लोकार्पित कर दिए गये हैं। शेष कार्यों का निर्माण भी शीघ्र पूरा होने से अमरकंटक एक आदर्श मिनी स्मार्ट निकाय के रूप में पहचाना जायेगा। मां नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक मध्यप्रदेश शासन के प्रयासों से विकास की गंगोत्री बनने की ओर अग्रसर है।