असद खान ने शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण

29 Dec 2021 15:52:50
rape _1
 
भोपाल. पिपलानी क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जिसमें असद खान नामक युवक ने उक्त युवती को शादी का झांसा देकर पहले तो उसका शारीरिक शोषण किया और उसके बाद उसे छोड़कर भाग गया. इस पर युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है.
 
आनंद नगर में रहने वाली 20 साल की महिला गृहणी है। उसके दो बच्चे भी है। महिला ने बताया कि लिव-इन-पार्टनर ने शादी का झांसा देकर उसे पहले पति से अलग कराया। इसके बाद साथ में रखकर उसका शारीरिक शोषण किया।
 
जानकारी के अनुसार हथाईखेड़ा निवासी असद खान से उसकी पहचान हुई । असद ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला को बच्चों की परवरिश व उससे शादी का झांसा दिया। आरोपी की बातों में आकर महिला सितंबर 2020 से असद के घर में जाकर रहने लगी।
 
दो माह तक सब ठीक रहा। नवंबर में असद ने महिला के बच्चों की परवरिश करने से इंकार कर दिया। महिला ने जब बताया कि वह दो माह की गर्भवती है तो आरोपी उससे नाता तोड़ लिया। उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया। इस पर महिला पिपलानी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। टीआई अजय नायर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है। वह ड्राइवर है। महिला वर्तमान में किराए के मकान में रहती है।
Powered By Sangraha 9.0