लव जिहाद- जावेद खान ने राकेश कुशवाह बनकर किया लव जिहाद

मतान्तरण के खेल पर लगे लगाम

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    27-Dec-2021
Total Views |
लव जिहाद _1
 
अशोकनगर। लव जिहाद और मतांतरण को माध्यम बनाकर समुदायों की गंदी सोच से लगातार पर्दा उठता जा रहा है। ऐसे कई मामले हैं जब एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिन्दू समाज की लड़की, महिलाओं को अपने धर्म में परिवर्तन कराने की कोशिश की जाती है।
 
मामला अशोकनगर जिले का है जहां जावेद खान ने अपने आप को राकेश कुशवाह बताकर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसके साथ रहने लगा। फिर जब महिला ने उससे शादी करने के लिए कहा तो राकेश बने जावेद ने महिला से धर्म परिवर्तित करने की बात की।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यादव कॉलोनी में रहने वाले जावेद खान नामक युवक ने 30 वर्षीय महिला को अपना नाम राकेश कुशवाह बता कर उसे अपने झांसे में ले लिया।
 
जिसके बाद महिला उसके बच्चे और जावेद आदि एक साथ रहने लगे. इस दौरान उनका एक बच्चा भी हो गया। फिर महिला ने जावेद खान से जब शादी के लिए कहा तो जावेद खान ने शर्त रखी कि महिला अपना और अपने बच्चों का धर्म परिवर्तित कर आए जिसके बाद ही वो शादी करेगा। 
 
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से थाने पहुंचकर की। जिसके बाद पुलिस ने जावेद खान के खिलाफ दुष्कर्म व धोखाधड़ी समेत धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।