महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भिवंडी के सारावली गांव से 9 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली की यहां एक कारखाने में कुछ लोग अवैध तरीके से कार्य कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार किया, यह सभी गैरकानूनी रूप से भारत में रह रहे थे।
मुख्य आरोपी सलीम अमीन शेख असगर पिछले 16 सालों से यहां रह रहा था, साथ ही बड़ी मात्रा में बांग्लादेश से लोगों को लाकर यहां बसा रहा था।
पुलिस ने यहां से मुख्य आरोपी सहित अबुल हसन, मो.शाइन, आज़म यूसुफ, इस्माइल अबु सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।।