धर्मान्तरण के सम्बन्ध में केस दर्ज

37 परिवारों के 100 से ज्यादा आदिवासियों को इस्लाम में कराया धर्मान्तरित

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    17-Nov-2021
Total Views |

dharmantaran _1 &nbs
 
भरूच। गुजरात के भरूच में पुलिस ने एक धर्मान्तरण गैंग का षड्यंत्र उजागर किया है।हाल ही में एक युवक की शिकायत पर धर्मान्तरण का बड़ा मामला सामने आया है। 
  
भरूच की आमोद तहसील के कांकरिया गांव में षड्यंत्र पूर्वक 37 परिवारों के 100 से ज्यादा आदिवासियों को इस्लाम में धर्मांतरित किया गया था। यह सभी लोग "वासवा" समुदाय से हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
 
बताया जाता है कि यहां 2009-10 से ही चोरी छिपे बड़ी मात्रा में आदिवासी हिंदुओं को बहला-फुसलाकर धर्मान्तरित किए जाने का षड्यंत्र चल रहा था। इसमें यहीं का एक स्थानीय निवासी फेफड़ावाला हाजी अब्दुल मुख्य सरगना है, जो इन दिनों लंदन में रहकर इस पूरे काम के लिए फंडिंग की व्यवस्था करता है।
 
पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ ही शब्बीर, समद, इब्राहिम, इस्माइल सहित 9 लोगों पर गुजरात धर्म स्वतंत्रता कानून के साथ साथ ही भारतीय दंड संहिता की धारा 120                                                                                                                                (बी), 153 (बी) (सी), 506 (2) में मामला दर्ज किया है।।