ब्यावरा (राजगढ़)। विमुक्त घूमन्तु अर्धघूमन्तु समाज विकास समिति, मध्यभारत प्रांत, जिला राजगढ़ (म.प्र.) द्वारा आयोजित “घूमन्तु गौरव कप 2026” क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन 26 फरवरी 2026 को पब्लिक क्लब ग्राउंड, ब्यावरा में हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महाराणा प्रताप दूधी टीम और कड़िया 11 के बीच खेला गया, जिसमें कड़िया 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम कड़िया 11 को प्रथम पुरस्कार के रूप में 51 हजार रुपये एवं शील्ड प्रदान की गई, जबकि उपविजेता महाराणा प्रताप दूधी टीम को 21 हजार रुपये एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय अधिकारी श्री दुर्गा दास सहित राजगढ़ कलेक्टर की उपस्थिति में खिलाड़ियों को शील्ड एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
समापन समारोह में मुख्य रूप से श्री उदय सिंह चौहान (माननीय विभाग संघचालक), श्री दुर्गा दास व्यास (अखिल भारतीय घूमन्तु समाज कार्य प्रमुख), श्री अशोक अग्रवाल (क्षेत्र कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), परम पूज्यनीय शंकराचार्य जगत गुरु दीक्षा महाराज, श्री गिरीश मिश्रा (कलेक्टर, राजगढ़), श्री अमित तोलानी (पुलिस अधीक्षक), श्री हेमंत सेठिया (प्रांत कार्यवाह), श्री विमल गुप्ता (प्रांत प्रचारक), श्री सुरेंद्र सिंह (सह प्रांत प्रचारक), श्री गिरीश जायसवाल (संगठन मंत्री, क्रीड़ा भारती), श्री बाबूलाल बंजारा (कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन), श्री लखन विश्वकर्मा (प्रांत प्रमुख) एवं श्री दिनेश श्रीवास्तव (प्रांत सद्भाव कार्य प्रमुख) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता श्री अमित झांझोरिया, श्री सुनील नैनावत, श्री सुरेश गुदेन, श्री जीतू पटवारी, श्री श्याम सुंदर गुदेन, श्री मदन हाडा, श्री संजेश गुदेन एवं श्री राजपाल छाड़ी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रांत घूमन्तु कार्य प्रमुख श्री लखन विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि 16 फरवरी से प्रारंभ हुए इस टूर्नामेंट में प्रदेश के 8 जिलों से कुल 29 टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का माहौल रहा। यह टूर्नामेंट समाज में खेल भावना और एकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।