
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री यतींद्र जी शर्मा, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री, विद्या भारती, रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत संघचालक श्री अशोक जी पांडेय ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री निखिलेश महेश्वरी (प्रांत संगठन मंत्री), श्री विष्णु खत्री (विधायक, बैरसिया), श्री सुजीत शर्मा (अध्यक्ष, ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्यभारत) तथा श्री प्रमोद सिंह राजपूत (जनपद अध्यक्ष) उपस्थित रहे।

समारोह के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। यह आयोजन क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक दृष्टि से प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।