भोपाल, 23 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भोपाल महानगर द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे अराजक हमलों के विरोध में 24 अक्टूबर को “अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ” के आह्वान के साथ व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अभाविप द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का उद्देश्य संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और मर्यादाओं की रक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। अभाविप का मानना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता आवश्यक है।
अभाविप भोपाल महानगर द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं नागरिकों से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के इस आह्वान में सहभागी बनने की अपील की गई है।
प्रदर्शन दिनांक 24 अक्टूबर 2026, शनिवार को दोपहर 1:30 बजे अटल पथ, टी.टी. नगर, भोपाल से प्रारंभ होगा एवं इसका समापन एवं सभा भाषण यह टी टी नगर थाने चौराहे पर होगा