पंचांग पूजन के साथ प्रथम दिन का अनुष्ठान प्रारम्भ

विश्व संवाद केंद्र, भोपाल    04-Jun-2025
Total Views |


ayodhya

अयोध्या, 04 जून। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार और परिसर में अन्य देवालयों में विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के त्रि-दिवसीय समारोह के पहले दिन यज्ञ मंडप के बाहर साढ़े छह बजे से दो घंटे पंचांग पूजन संपन्न हुआ। नौ बजे यज्ञशाला प्रवेश हुआ। इसके बाद तीन घंटे तक दिगरक्षण, वास्तु पूजा, मंडप पूजन, प्रधान पूजन, अग्नि स्थापन, ग्रह स्थापन आदि सम्पन्न किया गया। इसके पश्चात दोपहर दो बजे से योगिनी पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, ग्रहयाज्ञ, आह्वानित देवताओं का हवन, कर्मकुटी व जलाधिवास का अनुष्ठान हुआ। यज्ञशाला में नौ यज्ञ कुंड हैं। जाप में आठ तथा विभिन्न पाठों के लिए आठ ऋत्विक लगाए गए हैं।