सिरोंज. सात दिवस से चल रहे राष्ट्र सेविका समिति, विदिशा विभाग के वर्ग का समापन 4 मई,शनिवार को हुआ। लिंक रोड सिरोंज स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 27 अप्रेल से लगभग 76 बहनों ने शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
वर्ग की मुख्य वक्ता के रूप में साध्वी आचार्य नीरजा शरणार्थी वृंदावन से उपस्थित रहीं।अपने वक्तव्य में बहनों को समिति और शाखा से जुड़कर राष्ट्र कार्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वर्ग कार्यवाहिका श्रीमती सपना सोनी जी ने पूरे वर्ग का वृत्त निवेदन किया जिसमें उन्होंने बहनों की दिनचर्या के साथ साथ प्रशिक्षण के विषयों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए सिरोंज नगरवासियों का एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विदिशा विभाग कार्यवाहिका श्रीमती पिंकेशलता रघुवंशी जी ने सभी शिक्षार्थी बहनों से राष्ट्र कार्य में आगे बढ़ने और जो भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है उसका नियमित अभ्यास करने का आग्रह किया। मुख्य शिक्षिका सुश्री अंशिका रघुवंशी जी के निर्देशन में सभी शिक्षार्थी बहनों ने यष्टि, व्यायाम योग,नियुद्ध, दण्ड योग,योगासन, गण समता आदि जैसे प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया।
वर्ग का समापन सभी शिक्षार्थी बहनों को कलावा बांध कर किया। ज्ञात रहे इस वर्ग में 8 वर्ष से 50 वर्ष आयु तक कि बहनों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जिनमें विद्यार्थी, डॉक्टर,सॉफ्टवेयर इंजीनियर,साइक्लोजिस्ट, गृहिणी थीं।यह सभी जानकारी वर्ग की व्यवस्था प्रमुख सुश्री निहारिका खोड़के और बौद्धिक प्रमुख श्रीमती नेहा पाराशर द्वारा दी गयी।